654 लोगों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड

654 लोगों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड
सिंहेश्वर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न कैंप में पहले दिन 654 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया. इसमें लगभग 50 वैसे लोगों कार्ड बनाया गया जो 70 वर्ष के ऊपर के थे. इसके निगरानी के लिए बीडीओ और डीएसओ ने खुद ही कमान संभाल रखी थी. बीडीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि सभी कैंपों का निरीक्षण किया गया. जहां सुचारू रूप से कार्ड बनाया जा रहा था. बताया कि इस कार्य में लगभग दो सौ से ज्यादा कर्मियों लगाया गया है. उक्त कार्यक्रम तीन दिनों तक किया जा रहा है. यह भी बताया गया कि आयुष्मान कार्ड विशेष अभियान के तहत प्रखंड में 26 से 28 मई तक आयुष्मान कार्ड निर्माण का कार्य किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










