विश्व डेंगू दिवस पर सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम

Edited by Kumar Ashish
Updated:
विज्ञापन

विश्व डेंगू दिवस पर सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन

कुमारखंड. विश्व डेंगू दिवस पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में डेंगू से बचाव एवं जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मी एवं आशा ने भाग लेकर लोगों को डेंगू बीमारी के प्रति जागरूक किया. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरुण कुमार ने की. उन्होंने कहा कि डेंगू एक गंभीर मच्छर जनित बीमारी है, जो एडीज मच्छर के काटने से फैलती है. यह मच्छर साफ पानी में पनपता है, इसलिये घर एवं आसपास जलजमाव नहीं होने देना चाहिये. उन्होंने लोगों से नियमित रूप से कूलर, गमले, टायर व अन्य बर्तनों की सफाई करने की अपील की. साथ ही मच्छरदानी के उपयोग एवं पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने की सलाह दी. कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने डेंगू के लक्षणों की जानकारी दी. बताया कि तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, शरीर एवं जोड़ों में दर्द तथा त्वचा पर लाल चकत्ते इसके प्रमुख लक्षण है. ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी गयी. इस अवसर पर डॉ राजीव रंजन स्वास्थ्य प्रबंधक कुमार धनंजय, बीसीएम उपेंद्र कुमार अमर,जयंत कुमार सहित प्रखंड क्षेत्र की दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद रही. आशा कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने व स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि बरसात के मौसम में डेंगू फैलने की संभावना बढ़ जाती है. इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है. कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छता बनाए रखने व डेंगू उन्मूलन को लेकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन