रोटरी क्लब ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
रोटरी क्लब ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर किया जागरूक

रोटरी क्लब ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन

मधेपुरा. हाॅली क्रॉस स्कूल मधेपुरा में गुरुवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया गया. मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार, क्लब सचिव डॉ राकेश रोशन, रोटेरियन स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ पी प्रियदर्शनी, रोटेरियन विधान चंद्र व रोटेरियन मुकेश कुमार के उपस्थिति में विद्यालय के नौ से 14 वर्ष के छात्राओं के बीच सर्वाइकल कैंसर से जागरूकता व बचाव के लिए बालिकाओं को जानकारी दी गयी. मौके पर विद्यालय की अलूमिनी डॉ श्रीति राज ने कहा कि स्कूल जाने वाली नौ से 14 वर्ष की छात्राओं के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीका उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेस्ट उपहार है इसे आप अवश्य लें. वहीं रोटेरियन डॉ पी प्रियदर्शनी ने सभी बालिकाओं को इस बारे में समझाया. स्वच्छता, संतुलित आहार, योग व्यायाम, अच्छी नींद सभी को मिलाकर आप एक हेल्दी लाइफस्टाइल स्वस्थ जीवन शैली बनाएं एवं अपना तथा आने वाली पीढियां को स्वस्थ समाज बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दें. हॉली क्रॉस की प्राचार्या डॉ बंदना कुमारी ने रोटरी क्लब के सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और उसके पश्चात मधेपुरा सदर अस्पताल से डॉ विपिन कुमार की नेतृत्व में टीका लगाया गया. मौके पर बिपाशा खुशबू ,अंजलि गांगुली सुरंजन कुंडू, प्रीति झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन