उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, बढ़ा उत्साह

Updated at : 07 Apr 2026 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, बढ़ा उत्साह

शिक्षकों ने छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना करते हुये कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्रों के लिये, बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है.

विज्ञापन

कुमारखंड

प्रखंड स्थित जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय रामनगर बेला में मंगलवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम हलेश्वर साह सुशीला देवी सेवा संस्थान एवं विद्यालय परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया. जिसका मुख्य उद्देश्य इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा–2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना था. समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवास कुमार भारती एवं अन्य शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना करते हुये कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्रों के लिये, बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है.

उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और लगन से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है. प्रधानाध्यापक नवास कुमार भारती ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह से छात्रों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करती है और छात्रों को अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने का प्रयास करना चाहिये. वही हलेश्वर साह सुशीला देवी सेवा संस्थान के प्रतिनिधियों ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि संस्थान हमेशा शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहेगा और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करता रहेगा.

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है. समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते है. अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया. यह सम्मान समारोह न केवल छात्रों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देने में भी सफल साबित हुआ.

कार्यक्रम में विद्यालय के वरीय शिक्षक राजेश रंजन भारती, गणेश चंद्र झा, दीपक कुमार, निक्कू कुमार, रंजीत कुमार, ललन कुमार निराला, रजनीश कुमार, निखिल कुमार, मो शादाब, मो शमी, मो अखलाकुर रहमान, राजमोहन गांधी, पुस्तकालयाध्यक्ष रवि कुमार रवि, शिक्षिकाएं प्रज्ञा कुमारी, माधुरी कुमारी, रिंकी कुमारी, रश्मि सिंह, लिपिक प्रानजीत कुमार, परिचारी रेखा कुमारी एवं रात्रि प्रहरी श्यामानंद ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन