पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचार है प्रेरणास्रोत

Updated:
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचार है प्रेरणास्रोत

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचार है प्रेरणास्रोत

विज्ञापन

नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत के भाजपा नेता ललित नारायण ठाकुर के आवास पर गुरुवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी गयी, जिसकी अध्यक्षता जवाहर मिश्रा ने की. जवाहर मिश्रा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी न केवल एक महान राजनेता थे, बल्कि वे एक संवेदनशील कवि और दूरदर्शी नेता भी थे. उनके विचार आज के लिए भी प्रेरणास्रोत है. वहीं भाजपा नेता अजीत सिंह व सुबोध चौधरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन मूल्य आधारित राजनीति का उत्कृष्ट उदाहरण है. मौके पर खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर, भाजपा नेता सुबोध चौधरी,ललित नारायण ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजित सिंह, राजेश कुमार ठाकुर, राघवेन्द्र झा,बौआ सिंह, आशुतोष कुमार, अरविंद सिंह,रमण झा, मालिक राय, प्रमोद मिश्रा,हीरा सिंह, रमेश चंद्र आचार्य, बंटी ठाकुर, सुभाष चन्द्र सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन