ePaper

मृतकों के परिजनों से मिले विधानसभा उपाध्यक्ष

Updated at : 27 Aug 2024 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों से मिले विधानसभा उपाध्यक्ष

मृतकों के परिजनों से मिले विधानसभा उपाध्यक्ष

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नयानगर

उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा गांव में पिछले महीने दो किशोर की पानी में डूबने से हुई मौत हो गयी थी. सोमवार की रात विधानसभा उपाध्यक्ष सह विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने मृतक के परिजनों से मिले.

उन्होंने कहा कि इस घटना से वे मर्माहत हैं. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे हमेशा पीड़ित परिजन के साथ हैं. उन्होंने दोनों मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए अपनी ओर से तात्कालिक आर्थिक सहायता की. मालूम हो कि गत 16 जुलाई को शौच करने के क्रम में पांव फिसलने से गहरे पानी में डूबने से खाड़ा गांव वार्ड छह के श्यामल किशोर सिंह के पुत्र करण कुमार रवि (17) एवं प्रेमकांत ठाकुर के पुत्र पुष्कर कुमार (11) की मौत हो गयी थी. मौके पर जदयू नेता सह जिला परिषद प्रतिनिधि चंद्रशेखर आज़ाद, भाजपा नेता सुबोध चौधरी उर्फ गणगण चौधरी, दिलीप मेहता, चंदन कुमार झा, राघवेंद्र झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन