मारपीट-लूटपाट, आर्म्स एक्ट का नामजद गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मारपीट-लूटपाट, आर्म्स एक्ट का नामजद गिरफ्तार

मारपीट-लूटपाट, आर्म्स एक्ट का नामजद गिरफ्तार

विज्ञापन

शंकरपुर. पुलिस ने मारपीट, लूटपाट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले का नामजद एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. वही कई कांड में वांक्षित एक अपराधी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. इस बाबत थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या – 210/23 में नामजद अभियुक्त रायभीर वार्ड नौ निवासी खुशीलाल यादव के पुत्र मुन्ना यादव को गिरफ्तार किया गया है. वही थाना कांड संख्या 209/24 ओर थाना कांड संख्या 215/24 के नामजद अभियुक्त अपराधी भोला यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. ज्ञात हो कि मछहा वार्ड नंबर दो निवासी भोला यादव के द्वारा बालिका छात्रावास में मजदूरों को धमकाया गया था. रंगदारी नहीं देने पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया गया था. उक्त मामले में भोला यादव फरार चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन