शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल
ग्वालपाड़ा . गश्ती के दौरान मंगलवार को अरार थानाध्यक्ष को जानकारी मिली कि चतरा में एक व्यक्ति शराब पीकर हो-हल्ला कर रहा है. गश्ती दल ने वहां पहुंच हो-हल्ला कर रहे उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया. उसके मुंह से शराब की बदबू आने पर ब्रेथ एनलाइजर से जांच किए जाने पर शराब पीने की पुष्टि हुई. शराबी ने नाम जीतन मंडल निवासी चतरा वार्ड नंबर दो थाना अरार बताया. अरार थानाध्यक्ष विकाश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










