ePaper

कार सहित लोडेड पिस्टल एवं नौ जिंदा कारतूस के साथ एरिया मैनेजर गिरफ्तार

Updated at : 11 Jan 2026 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
कार सहित लोडेड पिस्टल एवं नौ जिंदा कारतूस के साथ एरिया मैनेजर गिरफ्तार

पिस्टल लहरहा युवक कार से भागने की तैयारी करने लगा की पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया.

विज्ञापन

कुमारखंड श्रीनगर थाना के बेला बहियार में कार सहित लोडेड पिस्टल एवं नौ जिंदा कारतूस के साथ महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के एरिया कलेक्शन मैनेजर को श्रीनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार मैनेजर की पहचान बेला सदी वार्ड संख्या दो निवासी रितेश कुमार झा उर्फ भानु झा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार शनिवार की संध्या बेला बहियार में कार खड़ी कर पिस्टल लहराहे युवक को ग्रामीणों ने देख लिया एवं इसकी सूचना थानाध्यक्ष राघवेंद्र नाराय को दे दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ बेला बहियार पहुंचकर बहियार को घेड़ लिया. इस दौरान पिस्टल लहरहा युवक कार से भागने की तैयारी करने लगा की पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया. इस दौरान उनके पास से लोडेड पिस्टल एवं नौ जिंदा कारतूस के आलावा एक लैपटॉप एवं मोबाइल फोन को जब्त कर लिया. पकड़ाये युवक से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम रितेश कुमार झा उर्फ भानु झा ग्राम बेलासदी वार्ड नंबर -02 बताया. मौके पर पुलिस जब्त महिंद्रा कार बीआर 02 पीए 7499 समेत लोडेड पिस्टल एवं नौ जिंदा कारतूस के साथ-साथ लैपटॉप एवं मोब्बिले फोन के साथ उन्हें थाना लाया. बताया जाता है कि गिरफ्तार रितेश कुमार झा उर्फ भानु झा एवं मनेश्वर झा समेत बाबु साहब, आमोद झा, कुमोद झा के बीच 2.750 डिसमिल जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है. इसे लेकर आरोपित रितेश कुमार भानु झा एवं मनेश्वर झा समेत बाबु साहब, आमोद झा, कुमोद झा के दरवाजे पर पहुंच कर पिस्टल से फायर किया था. इसकी विधिवत सूचना थाना को दी गयी. सूचना के बाद थाना पुलिस उसकी रेकी कर रहा था. इसी बीच शनिवार की शाम लोडेड पिस्टल एवं कारतूस के साथ बहियार स्थित खेत पर पहुंच गये और इसकी सूचना थानाध्यक्ष को मिल गयी. सूचना मिलते ही थाना पुलिस बेला सदी बहियार की घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि रितेश कुमार झा उर्फ भानु झा महिंद्रा एंड महिद्रा मोटर कटिहार में एरिया कलेक्शन मैनेजर के रूप में पदस्थापित हैं और कटिहार स्थित बेगना नवनीत नगर वार्ड संख्या-24 में रहते है. समय-समय पर पैतृक गांव बेला सदी स्थित जमीन जायदाद की देख भाल भी करते रहते हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध थाना कांड संख्या-09/26 धारा 25(1-बी)ए/26 के तहत दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मंडल कारा मधेपुरा भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन