डीएम ने की स्वच्छता को अपनाने व स्वच्छता कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Sep 2024 9:43 PM
डीएम ने की स्वच्छता को अपनाने व स्वच्छता कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
प्रतिनिधि, मधेपुरा
स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता थीम पर मंगलवार को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में दो अक्टूबर तक आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों का शुभारंभ झल्लू बाबू सभागार में किया. इस दौरान डीएम ने जिलेवासियों से स्वच्छता को अपनाने तथा स्वच्छता कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की. डीएम ने सभी पदाधिकारियों को स्वच्छता के महत्त्व व अभियान के लिए सामूहिक जिम्मेदारी से अवगत कराते हुए इस कार्य से होने वाले प्रभाव को महत्वपूर्ण बताया. सभी को इसमें अपनी उचित भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया. वहीं उप विकास आयुक्त अवधेश कुमार आनंद ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के कारण स्वच्छता के क्षेत्र में आये बदलाव व उपलब्धियों को उत्सव के रूप में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मनाया जाना है. इस दौरान डीएम स्वच्छता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर समुदाय को जागरूक करने के लिए रवाना किया गया. मौके पर ग्राम व पंचायत स्तर पर सामुदायिक अभियान व स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी वसाइकिल रैली निकाली जायेगी. साथ ही महत्वपूर्ण धरोहर स्थल पर श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इस अभियान के तहत बीडीओ, प्रखंड समन्वयक एवं जीविका द्वारा स्वच्छता लक्षित इकाई को आपसी समन्वय से स्वच्छ करने एवं छोटे पार्क के रूप दिये जाने का निर्देश दिया गया है. सभी नगर निकायों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के समरूप क्रियान्वयन के साथ-साथ गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी के लिए प्रचार-प्रसार कराने का निदेश दिया गया है. सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों व महाविद्यालयों में सफाई अभियान चलाया जाना है.
जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर मैराथन दौड़ एवं खेल-कूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा. इसके अतिरिक्त कचरा से कला, एक पेड़ मां के नाम, एक दिया स्वच्छता के नाम, स्वच्छ गांव प्रतियोगिता , सेल्फी प्वाइंट का निर्माण, स्वच्छता दीप, स्वच्छता का संदेश देती हुई रंगोली के साथ-साथ जीविका दीदियों द्वारा स्वच्छता का संदेश आधारित जागरूकता अभियान का भी आयोजन किया जायेगा. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, जिला समन्वयक, जिला सलाहाकार, एलएसबीए आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










