10 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
10 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

10 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा. पुलिस ने बुधवार को संध्या गश्ती के दौरान अरार थाना क्षेत्र से एक बाइक सवार को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गश्ती पदाधिकारी एसआइ धीरज कुमार जैसे ही एनएच 106 पर डेफरा नहर के नजदीक पहुंचे तो देखा कि नहर पर बाइक से एक व्यक्ति जा रहा है. वह पुलिस गाड़ी को देख भागने की कोशिश कर रहा था. पुलिस बल ने उसे खदेड़कर पकड़ हिरासत में लिया. बाइक पर बंधी प्लास्टिक की बोरी से शराब की बदबू आ रही थी. बोरी की जांच करने पर उसमें से 10 लीटर देसी शराब बरामद हुआ. शराब जब्त करते हुए उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. उसने नाम रामप्रवेश कुमार, निवासी मानिकपुर वार्ड नंबर तीन जिला सहरसा बताया. रामप्रवेश के विरुद्ध मामला दर्जकर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन