सुशासन का उद्देश्य पारदर्शी व्यवस्था व किसानों का है सर्वांगीण विकास – बीएओ

Updated:
विज्ञापन
सुशासन का उद्देश्य पारदर्शी व्यवस्था व किसानों का है सर्वांगीण विकास – बीएओ

सुशासन का उद्देश्य पारदर्शी व्यवस्था व किसानों का है सर्वांगीण विकास – बीएओ

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा . प्रखंड कृषि कार्यालय स्थित ई-किसान भवन में गुरुवार को सुशासन दिवस (गुड गवर्नेंस डे) के पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विषय जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान व जय अनुसंधान ” रहा, जिस पर चर्चा की गयी, संगोष्ठी का शुभारंभ बीएओ उदय शंकर कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार व उप-प्रमुख विनोद कुमार ने किया. इस दौरान अतिथियों का स्वागत कृषि कर्मियों ने किया. बीएओ ने कहा कि सुशासन का मुख्य उद्देश्य पारदर्शी व्यवस्था व किसानों का सर्वांगीण विकास है. उन्होंने कहा कि जय जवान, जय किसान के साथ अब जय विज्ञान व जय अनुसंधान का समन्वय समय की मांग है. नई तकनीक व वैज्ञानिक शोधों को अपनाकर ही किसान कम लागत में बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकते हैं. प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार व उप-प्रमुख विनोद कुमार ने किसानों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि ई-किसान भवन के माध्यम से किसानों को डिजिटल सुविधाएं व उन्नत बीज-खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, जो सुशासन की दिशा में एक बड़ा कदम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन