फरवरी के वेतन भुगतान की सभी प्रक्रियाएं पूरी

Updated:
विज्ञापन
फरवरी  के वेतन भुगतान की सभी प्रक्रियाएं पूरी

संप्रति विश्वविद्यालय द्वारा फरवरी 2025 के वेतन भुगतान की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर दी गई हैं.

विज्ञापन

मधेपुरा ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में एक कार्यक्रम में पहुंचे कुलपति प्रो बीएस झा का शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ रत्नदीप एवं सचिव डॉ. सुधांशु शेखर ने स्वागत किया और उन्हें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. कुलपति ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि वे शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की सभी समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान चाहते हैं. इसमें सभी संबंधितों के रचनात्मक सहयोग की अपेक्षा है. कुलपति ने कहा कि सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को ससमय वेतन एवं पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता सूची में है. संप्रति विश्वविद्यालय द्वारा फरवरी 2025 के वेतन भुगतान की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर दी गई हैं. लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से शिक्षकों एवं कर्मचारियों के खाते में राशि नहीं पहुंच सकी है. तकनीकी बाधा दूर होते ही सभी संबंधितों के खाते में राशि पहुंच जाएगी. इस संबंध में उन्होंने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से भी बात की है. कुलपति ने बताया कि वैसे सभी शिक्षक जिनका प्रोन्नति के बाद वेतन-निर्धारण नहीं हो सका है, उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को सभी प्रोन्नत शिक्षकों का वेतन-निर्धारण कराते हुए अविलंब बजटीय प्रावधान कराने का त्वरित कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन