किसान रजिस्ट्री शिविर का एडीएम का किया निरीक्षण

किसान रजिस्ट्री शिविर का एडीएम का किया निरीक्षण
घैलाढ़.
एडीएम अरुण कुमार ने बुधवार को किसान रजिस्ट्री शिविर का निरीक्षण किया. उन्होंने श्रीनगर पंचायत भवन में आयोजित शिविर की व्यवस्थाओं व पंजीकरण प्रक्रिया का जायजा लिया. एडीएम ने कहा कि यह किसान रजिस्ट्री शिविर छह से नौ जनवरी 2026 तक प्रखंड के सभी नौ पंचायतों में एक साथ आयोजित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करना है, ताकि उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ मिल सके. एडीएम ने अधिकारियों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रखंड के सभी किसानों से अपील की कि वे निर्धारित तिथि के भीतर पंजीकरण करायें.मौके पर बीडीओ अविनाश कुमार, सीओ बंदना कुमारी, बीएओ पूजा कुमारी, प्रखंड कृषि आत्मा अध्यक्ष राजू कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लाल बहादुर चौधरी, मुखिया प्रेमजीत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अशोक कुमार, राजेश टाइगर, मनीष यादव, पंचायत समिति सदस्य बिरेंद्र कुमार, अरविंद यादव, पैक्स अध्यक्ष दीपनरायण कमती आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










