युवती की गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
युवती की गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप

युवती की गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन

बिहारीगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजगंज पंचायत के वार्ड 12 के सचिन पासवन की पुत्री जुली कुमारी की हत्या मंगलवार को कर दी गयी. परिजनों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार जुली कुमारी खेत गयी थी, जहां अपराधियों ने गला दबाकर हत्या कर दी. परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया. परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन