पुल पर रेलिंग नहीं रहने के कारण होती है दुर्घटना

पुल पर रेलिंग नहीं रहने के कारण होती है दुर्घटना
ग्वालपाड़ा . प्रखंड क्षेत्र से बिहारीगंज जाने वाली सड़क पर पेट्रोल पंप के पास नहर पर बना पुल हादसों का कारण बन रहा है. यह पुल झालरी होते हुये उदाकिशुनगंज की ओर जाने वाले एनएच 106 से जुड़ता है. पुल पर रेलिंग नहीं है. सड़क घुमावदार है. इस कारण बाइक सवार कई बार अनियंत्रित होकर नहर में गिर चुके हैं. पिछले 10 साल में कई लोग इस पुल पर हादसे का शिकार हो चुके हैं. कुछ की मौत हुई है. कई घायल हुये हैं. यह सड़क ग्वालपाड़ा, झलाड़ी, उदाकिशुनगंज, रेशना, अरार, लक्ष्मीपुर व बिहारीगंज को जोड़ती है. स्थानीय पंचायत समिति सदस्य रंजीत कुमार एवं आदर्श कुमार ने बताया कि पंचायत मद से पुल की मरम्मत संभव नहीं है. कई बार विभाग को आवेदन दिया गया है. ग्रामीणों ने भी गुहार लगायी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










