अभाविप ने स्थापना दिवस को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jul 2024 9:34 PM
अभाविप ने स्थापना दिवस को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
प्रतिनिधि, मधेपुरा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नौ जुलाई को स्थापना दिवस समारोह व नूतन-पुरातन कार्यकर्त्ता सम्मेलन होगा. शनिवार को अभाविप के कार्यकर्ताओं ने ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा एवं भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के शैक्षणिक परिसर में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं से संपर्क किया गया. अभाविप के नगर अध्यक्ष डाॅ सुधांशु शेखर ने बताया कि अभाविप का 76वां वार्षिक अधिवेशन नौ जुलाई को सुबह 10:30 बजे से ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के सभागार में आयोजित होगा. इसमें अभाविप से जुड़े सभी नये-पुराने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व शुभचिंतक भाग लेंगे. अभाविप के नगर उपाध्यक्ष डाॅ शंकर कुमार मिश्र ने बताया कि आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में है. अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह बीएनएमयू के सीनेट सदस्य रंजन यादव ने बताया कि आयोजन की तैयारी की समीक्षा के लिए रविवार को सभी पदाधिकारियों तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक होगी. अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आमोद आनंद व अभाविप के विभाग संयोजक सौरभ यादव ने बताया कि सभी शुभचिंतकों व कार्यकर्ताओं से आमंत्रण-पत्र दिया जा रहा है. मौके पर संजीव सोनू, सौरभ कुमार चौहान आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










