मलखंब खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए घैलाढ़ का अभिषेक चयनित

Updated:
विज्ञापन
मलखंब खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए घैलाढ़ का अभिषेक चयनित

मलखंब खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए घैलाढ़ का अभिषेक चयनित

विज्ञापन

घैलाढ़. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की प्रतियोगिता के लिए जिला से अभिषेक कुमार का चयन किया गया है. चयनित खिलाड़ियों मलखंब गेम में अपने प्रतिभा दिखायेंगे. चार से नौ मई 2025 तक गया जिला में मलखंब खेल का आयोजन किया जा रहा है. चार मई 2025 को पाटलिपुत्र खेल परिसर पटना में उद्घाटन किया गया. अभिषेक के चयन होने की जानकारी मधेपुरा मलखंब संघ के सचिव अखिलेश कुमार अकेला ने दी. उन्होंने बताया कि जिले के घैलाढ़ प्रखंड के परमानंदपुर वार्ड नंबर 15 निवासी अखिलेश कुमार के पुत्र का चयन हुआ है. पेशे से किसान हैं. अभिषेक की मां रीका कुमारी गृहिणी है. प्रशिक्षक दीपक प्रकाश रंजन ने बताया कि मलखंब भारतीय खेल है. इसमें बच्चे ऊर्जावान होने के साथ-साथ उनका मानसिक बौद्धिक विकास भी होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन