चोरी के लिए आये युवक को हथियार के साथ पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

Updated:
विज्ञापन
चोरी के लिए आये युवक को हथियार के साथ पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

थाना क्षेत्र के परसा गांव में मंगलवार सुबह एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पोल से बांधकर जमकर पिटाई की.

विज्ञापन

शंकरपुर (मधेपुरा). थाना क्षेत्र के परसा गांव में मंगलवार सुबह एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पोल से बांधकर जमकर पिटाई की. इसके बाद पुलिस को सूचना देकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया. बताया गया कि मंगलवार रात्रि में परसा वार्ड छह में शंकरपुर नवटोलिया निवासी मणिकांत यादव का पुत्र नीरज कुमार घर में चोरी करने के उद्देश्य से प्रवेश कर गया. इस दौरान खड़बड़ाहट सुन गृह स्वामी ने युवक को पकड़ कर स्थानीय लोगों के सहयोग से पोल से बांधकर जमकर मारपीट की. उसके बाद शंकरपुर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस पदाधिकारी मिथिलेश कुमार गुप्ता ने दल-बल के साथ पहुंचकर युवक को अपने कब्जे में ले लिया. साथ में एक कट्टा एवं एक गोली मिली. इसके बाद हथियार के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया. इस बाबत परसा निवासी पप्पू पंडित ने आवेदन देकर बताया कि नवटोलिया निवासी मणिकांत यादव का पुत्र नीरज कुमार चोरी की नियत से घुसकर घर में चोरी का प्रयास करने लगा. इस दौरान आवाज सुनाई देने पर पकड़ा व हो-हल्ला होने के बाद आसपास के लोग पहुंचे. उसके बाद शंकरपुर पुलिस को युवक व हथियार को सौंप दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर युवक को जेल भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन