बिजली तार में सटा पाइप, करेंट से युवक की हुई मौत

बिजली तार में सटा पाइप, करेंट से युवक की हुई मौत
ग्वालपाड़ा . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुखासन पंचायत के सिसवा वार्ड नंबर नौ में बुधवार को करेंट लगने से अजय यादव की मौत हो गयी. लोगों ने बताया कि अजय घर में चापाकल लगवा रहा था. इसको लेकर गड्ढा खोदा गया था. पाइप डालने के दौरान ऊपर से गुजर रहे बिजली तार से पाइप सट गया, जिससे अजय को करेंट लग गया. परिजनों व ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालपाड़ा ले गया, जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










