महाशिवरात्रि पर निकाली जायेगी बाबा भोले की बारात

Updated at : 17 Feb 2025 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर निकाली जायेगी बाबा भोले की बारात

महाशिवरात्रि पर निकाली जायेगी बाबा भोले की बारात

विज्ञापन

मधेपुरा . जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक शिव मंदिर श्री श्री 108 बाबा पलकेश्वर नाथ के प्रांगण में महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर परिसर में बैठक हुई, जिसमें तैयारी व विधि व्यवस्था पर चर्चा की गयी. इस दौरान मंदिर प्रांगण में आयोजित किये जाने वाले भजन कीर्तन समेत शोभायात्रा की रूपरेखा तैयार की गयी. बारात में बाबा भोले के गण के रूप में भूत-प्रेत का वेश धरे कई श्रद्धालु शामिल होंगे. मंदिर से निकलकर बारात नगर भ्रमण करते हुए फिर मंदिर जायेगी. प्रतीकात्मक रूप में बाबा का धूमधाम से विवाह होगा. इसके बाद बाबा भोले प्रतिकात्मक रूप में मंदिर परिसर के मां पार्वती मंदिर में चौठारी तक विराजमान होंगे. मौके पर महंत संजय गिरी, अमरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार यादव, विक्की विनायक, हेमेंद्र कुमार, निरंजन कुमार, अविनाश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन