सिंहेश्वर में रामनवमी पर निकाली जायेगी शोभायात्रा

सिंहेश्वर में रामनवमी पर निकाली जायेगी शोभायात्रा
सिंहेश्वर1 बाबा नगरी सिंहेश्वर में रामनवमी के अवसर पर युवा संघ के द्वारा शोभायात्रा निकाली जायेगी. क्षेत्र में शोभायात्रा निकाले जाने व इसकी सफलता को लेकर मंदिर परिसर स्थित प्रतिमा सिंह धर्मशाला में स्थानीय लोगों व धर्मप्रेमियों के साथ बैठक की, जिसकी अध्यक्षता युवा संघ के पंकज भगत ने की. बैठक में क्षेत्र के युवा, समाजसेवी, गणमान्य व धर्मप्रेमियों ने हिस्सा लिया. बैठक के दौरान रामनवमी शोभायात्रा को गत वर्ष की अपेक्षा और अधिक भव्य व आकर्षक बनाने के लिए चर्चा की गयी. इस दौरान निर्णय लिया गया कि गत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष शोभायात्रा को और अधिक भव्य रूप दिया जाएगा. साथ ही शोभायात्रा में बैंड- बाजे, झांकियां और रथ आकर्षण का केंद्र होंगे. बैठक में बताया गया इस वर्ष शोभायात्रा बाबा मंदिर प्रांगण मंदिर से प्रारंभ होकर बाइपास रोड होते हुए दुर्गा चौक, पेट्रोल पंप तक पुनः शर्मा चौक होते हुए पोस्ट ऑफिस रोड, महावीर चौक, धन्यवाद चौक होते हुए मंदिर परिसर में समाप्त होगी. शोभायात्रा के समापन के बाद आरती का आयोजन किया जायेगा,जिसमें सभी भक्तजन शामिल होंगे. इसके उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा. आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से इस शोभायात्रा में भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बनाने का अपील किया है. बैठक में ग्रीनफील्ड स्कूल के व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी, निदेशक रुपेश कुमार रूपक, मिलन कुमार, अनिल भगत, संजीव शर्मा, सचिदानंद चौधरी, राकेश कुमार रमानी, गोविंद कुमार, पिंटू कुमार, संजीव शर्मा, संजय गुप्ता, अनिल भगत, अरुण कुमार साह, मनीष कुमार, सोनू कुमार, रोहित कुमार, गोविंद, अमित, मनीष, हरिओम, मुन्ना सहित अन्य लोग सम्मिलित हुए. दीप जलाकर करेंगे भगवान राम का स्वागत बैठक में निर्णय लिया गया की रामनवमी पर पूरे नगर की साफ-सफाई करायी जायेगी. शहर में सभी चौक- चौराहों के अलावा हरेक रोड व गली में झंडा लगाया जायेगा. वहीं दीप प्रज्वलित कर शोभा यात्रा में भगवान राम का स्वागत करने का निर्णय लिया गया. रामनवमी की पूर्व संध्या को नगर भ्रमण कर लोगों को साफ- सफाई के साथ दीप जलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा. साथ ही शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए सभी स्कूल को विशेष आमंत्रित किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




