ePaper

ज्ञान व कौशल के बिना डिग्री का कोई मूल्य नहीं- प्राचार्य

Updated at : 28 Aug 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
ज्ञान व कौशल के बिना डिग्री का कोई मूल्य नहीं- प्राचार्य

ज्ञान व कौशल के बिना डिग्री का कोई मूल्य नहीं- प्राचार्य

विज्ञापन

बीएड विभाग में इंडक्शन मीट 2025 का हुआ आयोजन मधेपुरा. जिला मुख्यालय स्थित ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के बीएड विभाग में इंडक्शन मीट 2025 का आयोजन किया, जिसका उद्घाटन प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने किया. उन्होंने कहा कि बीएड एक प्रशिक्षण कार्यक्रम है. इसमें हमारा मुख्य फोकस ज्ञानार्जन व कौशल विकास होना चाहिये. ज्ञान व कौशल के बिना डिग्री का कोई मूल्य नहीं है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को कक्षाओं में नियमित रूप से आना चाहिए और अपने ज्ञानात्मक, भावात्मक व क्रियात्मक तीनों पहलुओं में सामंजस स्थापित करने की कोशिश करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षाओं में आना चाहिए. जिज्ञासु बना रहना चाहिए और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होना चाहिए. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर ने कहा कि मानव जीवन में शिक्षा का सबसे अधिक महत्व है. शिक्षा मानव को पशु बनने से रोकती है और उसे देवत्व की ओर ले जाती है. उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में शिक्षक को आचार्य कहते हैं, जिसका अर्थ है आचरण से शिक्षा देने वाला. शिक्षकों को ज्ञान से अधिक चरित्र पर ध्यान देना चाहिए. सुयोग्य शिक्षक ही समृद्ध समाज व सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ जावेद अहमद ने कहा कि यह पाठ्यक्रम हमें सामान्य नागरिकों से विशिष्ट नागरिक बनाने में मदद करती है. उन्होंने बीएड पाठ्यक्रम के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर भी प्रकाश डाला. इसके पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती व संस्थापक महामना कीर्ति नारायण मंडल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का संचालन पूर्व विभागाध्यक्ष अमित कुमार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ आशुतोष झा ने किया. कार्यक्रम में डॉ कुंदन कुमार सिंह, विनीत राज, डॉ विकास आनंद, डॉ ललन कुमार, डॉ नदीम अहमद, अमित आनंद, कुंजनलाल पटेल, डॉ रंजन कुमार, डॉ गौरव कुमार चौधरी, सुरेन्द्र प्रसाद, डॉ मदन मोहन कुमार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए. इस अवसर पर कम्प्यूटर ऑपरेटर विवेकानंद, लेखापाल डॉ अशोक कुमार अकेला, मनीष कुमार, अमित आनंद, दीपक कुमार, सुदिश कुमार, सोनू कुमार, संजीव शानू, सौरभ कुमार, सुमन कुमार, शंकर कुमार, राजू कुमार, पूजा कुमारी, सुमन कुमार, रंजीत कुमार, नैवेद्यम कुमार, मोनिका भारती, सुधा कुमारी, श्वेता कुमारी, दिव्यज्योति, विदुषी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन