बाइक के धक्के से एक बालक की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
बाइक के धक्के से एक बालक की हुई मौत

बाइक के धक्के से एक बालक की हुई मौत

विज्ञापन

कुमारखंड . स्टेट हाइवे 91 पर सोमवार को कुमारखंड धर्मकांटा के समीप बाइक सवार ने छह वर्षीय बालक को जख्मी कर दिया, जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गया. ग्रामीणों ने इलाज के लिए तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बालक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में बालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सिहपुर गढ़िया वार्ड नंबर छह निवासी रिक्कू ऋषिदेव के छह वर्षीय पुत्र शशि कुमार के रूप में हुई है. घायल सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के शिवनगर वार्ड नंबर नौ निवासी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि रिश्तेदार कुंदन कुमार के साथ बाइक से जा रहा था. इसी दौरान घटना हो गयी. इधर, थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक बालक की मौत की सूचना मिली है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन