शाहपुर में खेत जा रहे युवक पर चलायी गोली
Author Gunjan thakur
Updated:
विज्ञापन

शाहपुर में खेत जा रहे युवक पर चलायी गोली
विज्ञापन
ग्वालपाड़ा.
थाना क्षेत्र के शाहपुर में खेत जा रहे युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है. थाना क्षेत्र के शाहपुर वार्ड नंबर आठ निवासी रणजीत कुमार सिंह ने थाने में आवेदन देकर जानकारी दी है कि मंगलवार अपराह्न करीब साढे चार बजे मोटर साइकिल से अपने खेत जा रहा था. खेत जाने के क्रम में शाहपुर रैनगाह के पास मोटरसाइकिल रोक कर फोन से बात कर था. इसी दौरान वहां से लगभग सौ मीटर की दूरी पर पुल के पास काले रंग की स्पलेंडर मोटर साइकिल खड़ी थी. वहीं जैसे ही रणजीत कुमार सिंह छोटी संथाली की ओर जाने लगा. इसी बीच युवक ने थ्रीनट से गोली चला दी, लेकिन रणजीत कुमार सिंह ने अपना सिर झुका लिया. हालांकि रणजीत कुमार सिंह के आंख और जैकेट पर बारूद लगा. रणजीत कुमार सिंह ने अपने आवेदन में लिखा है कि गोली चलानेवाले का नाम नहीं जानते हैं, लेकिन चेहरा देख कर पहचान सकते हैं. पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करने की गुहार लगायी है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By गुजन ठाकुर
गुजन ठाकुर प्रिंट माध्यम में 14 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










