प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से बालक की मौत

प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से बालक की मौत
आलमनगर. आलमनगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित बड़ी फटोरिया वार्ड नंबर आठ निवासी महंथ मंडल के 14 वर्षीय पुत्र बिक्रम कुमार की मौत प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से हो गयी. परिजनों ने बताया कि संध्या में दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए सभी लोगों के साथ गया था, लेकिन घर नहीं आया रात होने के बाद जब उसकी खोजबीन की गयी, तो लोगों को आशंका हुई कि कहीं प्रतिमा विसर्जन के दौरान अनहोनी हो गयी है. इसके बाद गोताखोरों की मदद से शव पानी से निकाला गया. रात्रि में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहीं इस बाबत थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










