सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

बलुआ बाजार : भीमपुर थाना क्षेत्र अवस्थित एनएच 57 पर सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में भीमपुर के पूर्व सरपंच ताराचंद पासवान जख्मी हो गया. जिसे उपचार के लिए नेपाल स्थित विराटनगर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गयी. 55 वर्षीय पूर्व सरपंच सुबह शौच के लिए घर से निकले थे, […]
बलुआ बाजार : भीमपुर थाना क्षेत्र अवस्थित एनएच 57 पर सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में भीमपुर के पूर्व सरपंच ताराचंद पासवान जख्मी हो गया. जिसे उपचार के लिए नेपाल स्थित विराटनगर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गयी. 55 वर्षीय पूर्व सरपंच सुबह शौच के लिए घर से निकले थे, जो शौच के बाद एनएच किनारे स्थित अपने घर लौट रहे थे.
इसी क्रम में सिमांचल होटल के समीप राघोपुर से फारबिसगंज जा रही अनियंत्रित पीकअप वैन की चपेट में आ गये. हादसे के बाद वैन एनएच किनारे गड्ढे में पलट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




