चोरी की दर्जनों घटनाओं का पुलिस नहीं कर पायी खुलासा

शंकरपुर : प्रशासन अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए भले ही बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रहे चोरी की घटना से स्थानीय प्रशासन की क्रिया कलाप की पोल खोल रही है. चोरी की घटना से जहां आम लोगों की रात की नींद उड़ गयी है. व्यवसायियों का व्यवसाय करना […]
शंकरपुर : प्रशासन अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए भले ही बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रहे चोरी की घटना से स्थानीय प्रशासन की क्रिया कलाप की पोल खोल रही है. चोरी की घटना से जहां आम लोगों की रात की नींद उड़ गयी है. व्यवसायियों का व्यवसाय करना मुश्किल हो गया. गत कुछ महीने में मधैली बाजार में छह दुकानों और थाना क्षेत्र के अन्य जगहों में दर्जनों चोरी की घटना घटित हो चुकी है. चोरी की घटना से व्यवसायियों में काफी रोष व्याप्त है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने कहा कि थाना क्षेत्र में दिन प्रतिदिन चोरी की घटना पर विराम लगने के बजाय इजाफा हो रहा है.
जो शंकरपुर पुलिस की शिथिलता को दर्शाती है. मधैली बाजार में नौ सिंतबर को एक कपड़ा दुकान का ताला तोड़कर आठ हजार नकदी सहित लगभग 50 हजार की कपड़ा चोरी करने में सफल हो गया है. पीड़ित दुकानदार संजय कुमार भगत ने बताया था दुकान का पिछला दरवाजा का ताला तोड़ कर लगभग 50 हजार रूपया की कीमती कपड़ा और गल्ला में रखे आठ हजार नकदी की चोरी की है. पीड़ित ने लिखित आवेदन देकर सामान बरामदगी की गुहार लगायी. लेकिन अब तक कुछ नहीं हो पाया. दो सितबंर को मौजम गांव में सेंधमारी कर लाखो की सामान चोरी कर लिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




