सड़क हादसे में तीन जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Feb 2017 5:46 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा : कुमारखंड थाना क्षेत्र के जोरगामा मिडिल स्कूल के समीप शनिवार को दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. यदुआपटटी वार्ड नंबर- 07 निवासी मो साहिल व अमित और सुपौल जिले के लौकहा वार्ड नंबर- 09 निवासी राजन साह शामिल है़ जख्मी के पिता मो अब्दुल रज्जाक ने […]
विज्ञापन
मधेपुरा : कुमारखंड थाना क्षेत्र के जोरगामा मिडिल स्कूल के समीप शनिवार को दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. यदुआपटटी वार्ड नंबर- 07 निवासी मो साहिल व अमित और सुपौल जिले के लौकहा वार्ड नंबर- 09 निवासी राजन साह शामिल है़
जख्मी के पिता मो अब्दुल रज्जाक ने बताया कि शाहिद व अमित अपने घर से मोटरसाइकिल लेकर किराना दुकान का समान लाने मुरलीगंज जा रहा था.
इसी क्रम में जोरगामा मिडिल स्कूल के समीप मुरलीगंज की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर सामने से ठोकर मार दी. ठोकर इतना जबरदस्त था कि तीनों घटनास्थल पर ही बेहोश हो गये और दोनों की मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गयी. स्थानीय लोगों ने मुरलीगंज पीएचसी फोन कर एंबुलेंस मंगाया और तीनों जख्मी को सदर अस्पताल भेजा गया़ सदर अस्पताल में चिकित्सक डा आरके रवि ने जख्मियों को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




