नोटबंदी से तीन करोड़ लोग बेकार

Published at :18 Feb 2017 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी से तीन करोड़ लोग बेकार

प्रेसवार्ता . सांसद शरद यादव ने मधेपुरा में केंद्र सरकार पर बोला हमला मधेपुरा : तीन करोड़ लोगों नोटबंदी की वजह से बेरोजगार हो गये साढ़े तीन करोड़ सब्जी उत्पादक की सब्जियां खेतों में ही सड़ गयी. प्रधानमंत्री को नोट बंदी के बाद होने वाले फायदे जनता के सामने लाना चाहिये, हकिकत यह है कि […]

विज्ञापन

प्रेसवार्ता . सांसद शरद यादव ने मधेपुरा में केंद्र सरकार पर बोला हमला

मधेपुरा : तीन करोड़ लोगों नोटबंदी की वजह से बेरोजगार हो गये साढ़े तीन करोड़ सब्जी उत्पादक की सब्जियां खेतों में ही सड़ गयी. प्रधानमंत्री को नोट बंदी के बाद होने वाले फायदे जनता के सामने लाना चाहिये, हकिकत यह है कि इस फैसले से किसी का भला नही हुआ. मजदूरों से रोजगार छीन लिये गये. उन्हें अपने गांव लौटना पड़ा. शुक्रवार को जदयु के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद मधेपुरा स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लिये गये नोटबंदी के फैसले से हुई परेशानी पर नाराजगी जता रहे थे. उन्होंने कहा कि छोटे और बड़े बाजार में आर्थिक मंदी जैसे हालात हो गये.
इसका असर देश के बाजार पर भी पड़ा. प्रधानमंत्री ने यह नही बताया कि बैंको में कितना कालाधन जमा हुआ और कितने जाली नोट. किसानों को भी बहुत ज्सादा नुकसान हुआ जिस वक्त यह फैसला लिया गया बुआई का समय था नतीजा यह हुआ कि किसानों को न्यून्तम समर्थन मुल्य भी नही मिल पाया. जबकि काले धन पर अंकुश लगाने के मुद्दे पर सभी दल ने समर्थन किया था. बैंको में 8.5 लाख करोड़ एनपीए है जबकि पूरे देश का बजट 21 लाख करोड़ है विदोशों से भी पैसा नही आया. इन मुद्दों पर केन्द्र की मोदी सरकार कुछ नही कर रही है. चुनाव के समय जो वादा किया वह बस बिती बात बनकर रह गई. बिहार को लेकर केंद्र सरकार का हर लुभावना पैकेज छलावा साबित हुआ. इस सच को जनता समझती है. आने वाले चुनाव में साबित हो जायेगा कि जनता शांतिपूर्ण, समतामूलक समाज चाहती है. मोदी सरकार ने योजनाओं के कई नाम रखे है स्टेंड अप और स्टार्ट अप. लेकिन लोंगो को पता ही नही है कि ये हैं क्या लोंगो को इनका कोई लाभ नही मिल रहा है. पीएम मोदी की विदेश नीति के बारें में उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश से हमारें रिश्ते पहले से खराब हो गये है. अमेरिका से इन्होंने रिश्ते बनाने की काफी कोशिश की लेकिन ट्रंप की सरकार आने के बाद भारतीयों के रोजगार पर ही संकट आ गया है. हां किसी ने पूरी दुनिया पर्यटन स्थल जरूर घूम लिये हैं. यूपी चुनाव के बारें में उन्होंने कहा कि स्पष्ट बहुमत के आसार कम हैं. यूपी में गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कि गठबंधन की तैयारी तो हो गई लेकिन किन्ही वजहों से बात आगे नही बढ़ सकी.
जल्द बनेगा एनएच 106 और 107
सासंद शरद यादव ने कहा कि एनएच 106 और 107 का जल्द ही निर्माण शुरू हो जायेगा इस कार्य में विलम्ब हुआ है वस्तुतः ये सड़के विश्व बैंक द्वारा प्रदत्त राशि से बनाया जाना है. इसके पहले कई तरह की औपचारिकतायें पूरी करनी पड़ती है. इसलिये इसमें विलम्ब हो रहा है. मधेपुरा का दियारा क्षेत्र चारों ओर सड़कों से जुड़ गया है इससे विकास की असीम संभावनायें बढ़ी है.
बनेगा इनडोर स्टेडियम
प्रेस वार्ता में सांसद ने कहा कि अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास किया. मधेपुरा में एक बड़े इनडोर स्टेडियम की जरूरत है, इस कमी को भी जल्द पूरा किया जायेगा. मधेपुरा के विकास के प्रति वे संकल्पित हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन