मामा ने कर दी भांजे की हत्या

आलमनगर : काम करने के दौरान मामूली कहासुनी के बाद बात बढ़ कर मारपीट तक पहुंची. मामा व ममेरे भाई ने जमकर लाठी-डडों व फरसा से मारपीट की. गंभीर स्थिति में पीएचसी फिर वहां से भागलपुर और फिर पीएमसीएच पटना ले जाया गया. लेकिन, अंतत: जिआउल की मौत हो गयी. जिआउल की पत्नी रो-रोकर कह […]
आलमनगर : काम करने के दौरान मामूली कहासुनी के बाद बात बढ़ कर मारपीट तक पहुंची. मामा व ममेरे भाई ने जमकर लाठी-डडों व फरसा से मारपीट की. गंभीर स्थिति में पीएचसी फिर वहां से भागलपुर और फिर पीएमसीएच पटना ले जाया गया. लेकिन, अंतत: जिआउल की मौत हो गयी. जिआउल की पत्नी रो-रोकर कह रही है कि कैसा समय आ गया है जब मामा ने भांजे की जान ले ली. मामला आलमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंजौरी पंचायत के भरतखंड बासा का है. वहां मामा द्वारा पीटने पर भांजे की मौत हो गयी. घटना की बाबत 27 वर्षीय मो जिआउल की पत्नी मतिना खातून ने आलमनगर थाना में आवेदन देकर मामा सहित तीन व्यक्तियों पर मारपीट कर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




