मानव शृंखला में चुके, तो नपेंगे अधिकारी

Published at :13 Jan 2017 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
मानव शृंखला में चुके, तो नपेंगे अधिकारी

बैठक . कार्यक्रम की सफलता को लेकर दिये गये कई दिशा-निर्देश 21 जनवरी को मानव शृंखला कार्यक्रम को लेकर जिला के ओएसडी मुकेश कुमार के अध्यक्षता में सेविका सहायिका की बैठक हुई. इसमें इसकी सफलता को लेकर कई निर्देश दिये गये. चौसा : मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड कार्यालय सभागार में आगामी 21 जनवरी को […]

विज्ञापन

बैठक . कार्यक्रम की सफलता को लेकर दिये गये कई दिशा-निर्देश

21 जनवरी को मानव शृंखला कार्यक्रम को लेकर जिला के ओएसडी मुकेश कुमार के अध्यक्षता में सेविका सहायिका की बैठक हुई. इसमें इसकी सफलता को लेकर कई निर्देश दिये गये.
चौसा : मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड कार्यालय सभागार में आगामी 21 जनवरी को मानव शृंखला कार्यक्रम को लेकर जिला के ओएसडी मुकेश कुमार के अध्यक्षता में सेविका सहायिका की बैठक आयोजन किया गया.
गौरतलब है कि पुरे बिहार में बिहार सरकार ने मद्य निषेध को लेकर मानव शृंखला बनाने का आयोजन किया है. जो पुरे बिहार में 21 जनवरी को होना है. इसी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरूवार को चौसा प्रखंड कार्यालय सभागार में जिला के ओएसडी मुकेश कुमार के अध्यक्षता में सेविका सहायिका के बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार, चौसा प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा, सीडीपीओ कुमारी रेखा, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका साक्षी कुमारी, अहिल्या कुमारी, अजय कुमार, अलीम अंसारी मौजूद थे.
मानव शृंखला टूटने पर अधिकारी बख्शे नहीं जायेंगे .
मौके पर एसडीओ ने कहा कि आप लोगों को अपने अपने पोषक क्षेत्र से बच्चे और बूढे को छोड़ कर कम से कम एक – एक सौ लोगों को लाना है. इस बात की गांठबांध लीजिए की मुख्यमंत्री ने बिहार के सभी जिला पदाधिकारी को सख्त आदेश दिया है कि कोई भी मानव शृंखला टूटने न पाये नहीं तो कोई भी अधिकारी बख्से नही जायेंगे. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बननने के लिए हर पंचायत के बैठक का आयोजन किया जा रहा है. और शराब बंदी से सब से ज्यादा महिलाओं को फायदा पहुंच इस लिए आप को चाहिए इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें और इस कार्यक्रम का समय भी जिला पदाधिकारी से प्राप्त हो चुका है. समय 12.15 बजे से एक बजे है. इस बैठक में सभी पंचायत के सैकड़ों सेविका – सहायिका ने भाग लिया. प्रखंड विकास पदधिकरी श्री वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि आगे भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के कार्यक्रम इस तरह है. 12 जनवरी 11 बजे अराजपुर पश्चिमी के साधु टोला में बैठक का आयोजन उसके बाद 13 जनवरी को 11 मनरेगा कर्मी तथा 17 जनवरी को 12 बजे से प्रखंड के सभी हेडमास्टर की बैठक 18 जनवरी को मोटर सायकिल रैली निकली जायेगी. चौसा प्रखंड के घोषई में भी इसी कार्यक्रम को लेकर प्रखंड उप प्रमुख शशि कुमार दास ने सड़क सफाई अभियान शुरू कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन