कुमारखंड में आग से तीन घर जले

Published at :11 Jan 2017 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
कुमारखंड में आग से तीन घर जले

अगलगी में लाखों की संपत्ति के नुकसान होने की आशंका कुमारखंड : थाना क्षेत्र के लक्षमीपुर चंडीस्थान पंचायत के वार्ड संख्यां सांत में आगजनी की घटना में एक परिवार के तीन घर जल कर स्वाहा हो गया. वहीं सात बकरी और एक गाय भी अग्नि के भेंट चढ़ गयी. जानकारी के अनुसार स्थानीय कैलू राम, […]

विज्ञापन

अगलगी में लाखों की संपत्ति के नुकसान होने की आशंका

कुमारखंड : थाना क्षेत्र के लक्षमीपुर चंडीस्थान पंचायत के वार्ड संख्यां सांत में आगजनी की घटना में एक परिवार के तीन घर जल कर स्वाहा हो गया. वहीं सात बकरी और एक गाय भी अग्नि के भेंट चढ़ गयी. जानकारी के अनुसार स्थानीय कैलू राम, जैलू राम तथा हिरो राम तीनों भाई अपने-अपने पशु बकरी और गाय को घर में बांध कर सोये हुए थे.
इसी दौरान कैलू राम के कमरे में लगे अलाव से आग लग गई. इससे आपस में सटे तीनों भाई के धर में आग लग गयी. देखते – देखते तीनों झोपड़ी जलकर खाक हो गयी. इस दौरान झौपड़ी में बंधी सात बकरी और एक गाय भी बुरी तरह झुलस कर दम तोड़ दिया. इस दौरान जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार एवं पंसस प्रतिनिधि चानो मंडल वहां पहुंचे तथा घटना की जानकारी थाना समेत अंचलाधिकारी को देकर मुआवजा दिलाने के लिए आग्रह किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन