छापेमारी में चार हथियार, दो बाइक बरामद

Published at :09 Jan 2017 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में चार हथियार, दो बाइक बरामद

मधेपुरा : सदर थाना क्षेत्र के सुखासन चकला पीपल के पेड़ के सामने शनिवार की संध्या साढे सात बजे सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी सुधीर कुमार सिंह से बाइक छीन ली. सुधीर ने घटना को लेकर सदर थाना में आवेदन देकर लूटपाट का मामला दर्ज करवाते हुए बाइक बरामदगी की गुहार […]

विज्ञापन

मधेपुरा : सदर थाना क्षेत्र के सुखासन चकला पीपल के पेड़ के सामने शनिवार की संध्या साढे सात बजे सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी सुधीर कुमार सिंह से बाइक छीन ली. सुधीर ने घटना को लेकर सदर थाना में आवेदन देकर लूटपाट का मामला दर्ज करवाते हुए बाइक बरामदगी की गुहार लगायी है. सुधीर ने थाना को दिये आवेदन में बताया है कि शनिवार की रात्रि साढे सात बजे वह चकला सुखासन पीपल के पेड़ के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार दिखा कर धक्का मुक्की करने लगा और गाड़ी और हेलमेट लेकर फरार हो गया. गाड़ी के डिक्की में

आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड, मोबाइल, केपीएस मधेपुरा का आईकार्ड था. जिले में बढते अपराध पर नियंत्रण के लिए एसपी विकास कुमार द्वारा एएसपी राजेश कुमार नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम ने शनिवार रात से ही छापामारी अभियान शुरू किया. टीम को बड़ी सफलता तब मिली जब सहरसा जिले के पस्तपार ओपी क्षेत्र बरसिंघवा गांव में छापामारी के दौरान कुख्यात दिलखुश यादव के घर से चार हथियार समेत दो बाइक की बरामदगी हुई. इसके साथ ही एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया. दिलखुश को मधेपुरा पुलिस ने ही एक मामले में पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा था. लेकिन वहां से किशोर होने का लाभ लेकर दिलखुश जमानत लेने में कामयाब रहा. छापामारी में मुख्य रूप से सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, एसआई लक्ष्मी प्रसाद, कमांडो दस्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन