पुरैनी में स्मैक तस्कर दंपती गिरफ्तार, 38 ग्राम स्मैक बरामद

Updated:
विज्ञापन
पुरैनी में स्मैक तस्कर दंपती गिरफ्तार, 38 ग्राम स्मैक बरामद

पुरैनी में स्मैक तस्कर दंपती गिरफ्तार, 38 ग्राम स्मैक बरामद

विज्ञापन

बड़ी मात्रा में बाहर से मंगा विभिन्न जगहों पर घूम-घूमकर स्मैक बेचने का कारोबार करता है पूरा परिवार

पुरैनी. पुरैनी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत भटौनी गांव में थाना क्षेत्र के औराय निवासी स्मैक तस्कर दंपती को 38 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि शुक्रवार की देर संध्या सूचना मिली कि भटौनी में प्रीतम कुमार और उसकी पत्नी शालू कुमारी दोनों औराय थाना पुरैनी जिला मधेपुरा जो भटौनी में रहकर स्मैक तस्करी करते हैं, वे अभी स्मैक का पुड़िया बना रहे हैं. प्राप्त सूचना के बारे में वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए मामले में थाना स्तर से छापेमारी दल का गठन किया गया. थानाध्यक्ष के साथ पुअनि कुंदन पासवान, पुअनि दीनानाथ सिंह, पीटीसी आरती कुमारी. गृहरक्षक रूपेश कुमार, विजय कुमार यादव, स्वीटी कुमारी, श्रवण पासवान को शामिल किया गया. टीम भटौनी स्थित बजरंगबली मंदिर के पास पहुंची तो उन्हें देखकर सुरेश राम के घर के सामने से एक महिला अपनी गोद में छोटा बच्चा लिए हुए व एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा. जिसे पुलिस बल के सहयोग से अभिरक्षा लिया गया. दोनों का नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम प्रीतम कुमार व शालू कुमारी व पता औराय, थाना पुरैनी व जिला मधेपुरा बताया. सीओ विद्यानंद झा के समक्ष तलाशी ली गयी तो उनके पास से स्मैक जैसा गीला पदार्थ मिला. डिजिटल तराजू से वजन करने पर कुल वजन 20.3 ग्राम व शालू कुमारी के पास से उजला रंग के जिप वाले प्लास्टिक में 69 पुड़िया स्मैक जिसका कुल वजन 17.7 ग्राम एवं एक सिल्वर रंग का डिजिटल तराजु बरामद हुआ. बरामद सभी प्रदर्शों की जब्ती सूची बनाकर बनायी गयी. प्रीतम कुमार व शालू कुमारी ने बताया कि उसके ससुर सुधीर मंडल बाहर से बड़ी मात्रा में स्मैक मंगाते हैं. सभी मिलकर विभिन्न जगहों पर घूम-घूमकर स्मैक की तस्करी करते हैं. थानाध्यक्ष ने बताया मादक पदार्थ का रखना व इसकी तस्करी करना संज्ञेय अपराध है. दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्जकर गिरफ्तार करते जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन