बीएड फीस वृद्धि रोकने के लिए कुलपति को सौंपा पत्र

बीएड फीस वृद्धि रोकने के लिए कुलपति को सौंपा पत्र
मधेपुरा. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने शनिवार को बीएन मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति को बीएड फीस वृद्धि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पत्र सौंपा. आइसा जिला सचिव पावेल कुमार ने कहा कि मंडल विश्वविद्यालय में 50 फीसदी की फीस वृद्धि दर्शाता है कि मधेपुरा सहित कोसी क्षेत्र के बच्चों को शिक्षाशास्त्र की पढ़ाई से रोकने का बहुत बड़ी साजिश है, ताकि यहां के बच्चे पढ़कर भविष्य में शिक्षक या प्रोफेसर न बनें. पावेल ने कहा कि विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य सस्ती व सुलभ शिक्षा प्रदान करना है. इतनी अधिक फीस वृद्धि व्यावसायिक रूप दे रही है. मधेपुरा के छात्र व छात्रनेता ऐसा होने नहीं देंगे. इससे पूर्व भी दो बार विश्वविद्यालय द्वारा 25 फीसदी की फीस वृद्धि की थी, पर छात्र नेताओं के आंदोलन के बाद वापस लिया गया. आइसा नेता राजकिशोर राज ने कहा कि जब से कुलपति इस विश्वविद्यालय में आए हैं, तब से सभी विभाग में लगातार फीस वृद्धि कर छात्रों का शोषण करने की कोशिश कर रहे है. अंकु कुमार ने कहा कि यदि सोमवार तक फीस वृद्धि वापस नहीं लिया तो मंगलवार से आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










