अभ्यर्थियों की भीड़ से लगा जाम

शिक्षक नियोजन के अभ्यर्थियों की मूल प्रति से मिलान करने से उत्पन्नहुई स्थित मधेपुरा : जिला परिषद माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षक नियोजन 2016 के सभी अभ्यर्थियों के लिए शुक्रवार को जिला परिषद कार्यालय में अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र से अन्य कागजातों का मिलान किया गया. सीईओ मिथिलेश कुमार ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों से […]
शिक्षक नियोजन के अभ्यर्थियों की मूल प्रति से मिलान करने से उत्पन्नहुई स्थित
मधेपुरा : जिला परिषद माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षक नियोजन 2016 के सभी अभ्यर्थियों के लिए शुक्रवार को जिला परिषद कार्यालय में अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र से अन्य कागजातों का मिलान किया गया. सीईओ मिथिलेश कुमार ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों से तीन चेक लिस्ट, शपथ पत्र की छायाप्रति, एक सेट सभी प्रमाण पत्रों की छाया प्रति कवर फाईल के साथ जमा कराया गया.
उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में अन्य नियोजन इकाई में नियोजित नहीं होने का भी प्रमाण देना भी अनिवार्य था. उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी जिला परिषद के बेवसाईट पर भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. सीईओ श्री कुमार ने कहा कि एससी-एसटी को छोड़कर अन्य 58.90 से लेकर 65 प्रतिशत अंक वाले अभ्यर्थियों ने भाग लिया. उन्होंने कहा कि जिला परिषद द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि उच्चतर माध्यमिक के सभी विषय के अभ्यर्थी हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, मैथिली, गणित और विज्ञान के सभी अभ्यर्थी शारीरिक शिक्षा के अलावा सामाजिक विज्ञान के अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र से आवेदन प्रति जांच की जायेगी.
उमड़ी भीड़ लगा रहा जाम . शुक्रवार को जिला परिषद कार्यालय में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान मुख्य बाजार की सड़कों पर घंटों जाम लगा रहा. अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण सड़क पर आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




