89वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव शुरू

Updated at : 24 Feb 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
89वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव शुरू

89वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव शुरू

विज्ञापन

आलमनगर. प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय “ओम शांति भवन ” आलमनगर के तत्वावधान में सोमवार को 89वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव शुरू हुआ, जिसका शुभारंभ ब्रह्माकुमारीज संस्थान के सीमांचल और राजविराज क्षेत्र प्रभारी राजयोगिनी भगवती दीदी, केंद्र प्रभारी मीरा दीदी, ब्रह्माकुमारी अर्चना दीदी, शशिभूषण पासवान, उप मुखिया ग्राम पंचायत ईटहरी, मुकेश कुमार बिहार पुलिस, जीविका दीदी अनीता देवी और रीता देवी इत्यादि ने किया. राजयोगिनी बीके भगवती दीदी ने कहा कि ज्ञान की कमी के कारण मानव के अंदर काम, क्रोध, लोभ,मोह, अहंकार, ईर्ष्या और नफरत जैसी प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं. इससे समाज में अपराध भी बढ़ रहे हैं. अगर भारतीय सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं को नहीं अपनाया गया तो समाज में जीना मुश्किल हो जायेगा. सत्संग से प्राप्त शक्तियां, सद्गुण और विवेक ही असली संपत्ति हैं, जिससे जीवन में सुधार लाया जा सकता है. वहीं सिमराही सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बबीता दीदी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनों ने समाज में श्रेष्ठ चरित्र निर्माण की मुहिम चला रखी है. मुख्य अतिथि इटहरी ग्राम पंचायत के उप मुखिया शशि भूषण पासवान ने बताया कि मानव मन में प्रवेश कर चुकी विकृतियों को निकालना चुनौती है, लेकिन शक्ति स्वरूपा बहनें भारत को पुनः स्वर्णिम बनाने के लिए संकल्पित हैं. सेवा केंद्र प्रभारी मीरा दीदी व अर्चना दीदी ने बताया कि शिवरात्रि का वास्तविक महत्व यह है कि अपने अंदर की बुराइयों को नाश करना ही सच्चे शिवरात्रि मनाना है. कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमार किशोर भाई जी ने किया. मौके पर गौरव कुमार, नीतीश कुमार निराला, विनोद कुमार, रोशन कुमार, सौरभ कुमार, ब्रह्माकुमार शशिरंजन भाई जी, अनीता देवी, सुनीता देवी, चंचल देवी, मीना देवी, ब्रह्माकुमारी तनुजा बहन, साक्षी ने श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन