सिंहेश्वर में पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली, हालत गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Nov 2016 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

सिंहेश्वर प्रखंड मुख्यालय के गौरीपुर में आधी रात को अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम गंभीर स्थिति में चिकित्सकों ने पटना किया रेफर सिंहेश्वर : जिले के सिंहेश्वर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार की रात अपराधियों ने गौरीपुर पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी. पैक्स अध्यक्ष की बांह में गोली लगी है, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति […]
विज्ञापन
सिंहेश्वर प्रखंड मुख्यालय के गौरीपुर में आधी रात को अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
गंभीर स्थिति में चिकित्सकों ने पटना किया रेफर
सिंहेश्वर : जिले के सिंहेश्वर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार की रात अपराधियों ने गौरीपुर पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी. पैक्स अध्यक्ष की बांह में गोली लगी है, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों को गिरफ्तार करने में जुट गयी है.
जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय गौरीपुर वार्ड संख्या 13 में घर में सो रहे वर्तमान गौरीपुर पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार यादव को रात लगभग साढ़े बारह बजे अपराधियों ने कमरे की खिड़की के बाहर से गोली चला चलायी. गोली उनकी दायीं बांह में लगने के बाद छाती तक चली गयी. पीड़ित के पिता ने बताया कि आधी रात को एकाएक उठकर करंट लगने की बात कह अजय यादव चिल्लाने लगा. लेकिन, बाद में पता चला की गोली मार दी गयी.
उसे बेहतर इलाज के लिए ग्रामीण व परिजनों की मदद से मधेपुरा सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां से डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. आसपास के लोगों ने बताया कि तेज आवाज होने के बाद सभी ने सोचा की पटाखा चलाया गया है. रात्रि में कई ग्रामीण इकट्ठा हो गये थे. वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों द्वारा अंदेशा लगाया जा रहा था कि किसी परिचित द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है. क्योंकि घर में पैक्स अध्यक्ष कहां सोया करते हैं, यह जानकारी किसी को नहीं थी. जिस कमरे में गोली मारी गयी, उस कमरे में हमेशा से अजय के पिता सोया करते थे. दो दिन पूर्व ही उनके पिता द्वारा कहा गया था कि वे कमरे में जा कर सोये. इसके बाद से ही वह कमरे में जाकर सोने लगे थे. थानाध्यक्ष बीडी पंडित ने बताया कि घायल पैक्स अध्यक्ष के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया है. छानबीन जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




