गरीब छात्रों को डिग्री से महरूम करने की साजिश को नहीं होने देंगे सफल : एनएसयूआइ

गरीब छात्रों को डिग्री से महरूम करने की साजिश को नहीं होने देंगे सफल : एनएसयूआइ
मधेपुरा. बीएड शुल्क में वृद्धि के खिलाफ एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव के नेतृत्व में बीएनएमयू मुख्यद्वार पर आक्रोशपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया व विश्वविद्यालय प्रशाशन द्वारा जारी बीएड शुल्क में वृद्धि के आदेश की प्रति को जलाकर घंटो नारेबाजी कर अविलंब शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग की. विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं ने कहा कि बीएनएमयू प्रशासन समय-समय पर बीएड शुल्क में वृद्धि का प्रयास करता आया है. पूर्व में भी विश्वविद्यालय ने शुल्क वृद्धि किया था और आंदोलन के बाद शुल्क वृद्धि के आदेश को वापस ले लिया था, लेकिन इस बार पुनः विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएड शुल्क में 50 फीसदी की अप्रत्याशित वृद्धि कर अपनी छात्र विरोधी मंशा को जाहिर किया है. जिसका हमलोग पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि यह कोसी क्षेत्र के गरीब, मजदूर, छोटे किसान वर्ग के बच्चे को बीएड करने से वंचित रखने की साजिश है. यह साजिश यहां के गरीब बच्चे प्रतियोगिता से पहले ही बाहर करने की है, जिसे सफल नहीं होने देंगे. छात्र नेताओं ने छात्र पूर्व से ही बीएड शुल्क एक लाख होने से परेशान थे और हजारों छात्र बीएड करने से वंचित हो रहे थे, लेकिन आज बीएड शुल्क को बढ़ाकर डेढ़ लाख कर दिया गया है. विरोध प्रदर्शन में सोनू कुमार, रणधीर कुमार, साजन कुमार, सत्यम कुमार, अमर कुमार, सुदर्शन कुमार, अभिजीत कुमार, कार्तिक कुमार, राहुल कुमार, आलोक कुमार, संजीव यादव, विभाष कुमार विमल, कृष्णमोहन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










