सुपर संडे में जम कर उठाया छूट का लाभ

Published at :21 Nov 2016 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
सुपर संडे में जम कर उठाया छूट का लाभ

मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित बीएनमंडल स्टेडियम में 11 नवंबर से शुरू राष्ट्रीय व्यापार मेला एक्सपो 2016 में रविवार को छूट का लाभ उठाने लोगों की भारी भीड़ उमड़ गयी. सुपर संडे में मिल रहे छूट का मजा ट्रेड एक्सपो मेले में मधेपुरा वासियों ने को खुब उठाया. लोगों ने शॉपिंग के साथ मस्ती भी […]

विज्ञापन

मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित बीएनमंडल स्टेडियम में 11 नवंबर से शुरू राष्ट्रीय व्यापार मेला एक्सपो 2016 में रविवार को छूट का लाभ उठाने लोगों की भारी भीड़ उमड़ गयी. सुपर संडे में मिल रहे छूट का मजा ट्रेड एक्सपो मेले में मधेपुरा वासियों ने को खुब उठाया. लोगों ने शॉपिंग के साथ मस्ती भी की. जहां कुछ महिलाओं ने किचेनवेयर, शॉल, साड़ी, हैंडलूम, हैंडक्राफ्ट, परदा ज्वेलरी, कॉस्मैटिक आदि के स्टॉलों पर खरीदारी की तो कुछ ने अचार पापड़ की खरीदारी की.

लोगों को भुटान से आये सोफे, मलेशियन ग्लास टेबल, सोफा कम बेड, आदि भी बेहद पसंद आ रहे थे और लोग इसकी एडवांस बुकिंग भी करवा रहे है. इस स्टॉल पर ऑन प्राइस 20 प्रतिशत की छूट पहले से दी गयी है. साथ ही पुराने फर्निचर और इल्कट्रोनिक समान के एक्सचेंज पर 20 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जा रही है. मेले में बच्चों की खुब मस्ती हो रही है. जहां कुछ बच्चे मिक्की माउस और जंपिंग का मजा ले रहे है तो कुछ खिलौनों के लिए पने माता पिता से मनोहार करत नजर आये.

युवा वर्ग ने कॉफी के साथ संध्या में आयोजित सास्कृति कार्यक्रम का आनंद उठाया तो युवतियों ने चाट और गोलगप्पों के स्वाद के साथ मेले में छट्ठी का मजा लिया. रविवार के दिन लगभग दस हजार लोग मेला घुमने पहुंचे इससे अयोजकों में भी भारी उत्साह दिखा. मालूम हो कि यह राष्ट्रीय व्यापार मेला 22 नवंबर तक बीएन मंडल स्टेडियम मधेपुरा में चलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन