स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से लाभान्वित होंगे छात्र

गम्हरिया/घैलाढ़ : प्रखंड कार्यालय में सुविधा केंद्र का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख शशि कुमार और अंचलाधिकारी ध्रुव कुमार ने किया. मौके पर अंचलाधिकारी ने बताया कि जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र मधेपुरा के द्वारा संचालित तीन योजना क्रमश: बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना मुख्यमंत्री स्वयं सहायत भत्ता योजना एवं कौशल विकास युवा योजना का शुभारंभ निःशुल्क […]
गम्हरिया/घैलाढ़ : प्रखंड कार्यालय में सुविधा केंद्र का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख शशि कुमार और अंचलाधिकारी ध्रुव कुमार ने किया. मौके पर अंचलाधिकारी ने बताया कि जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र मधेपुरा के द्वारा संचालित तीन योजना क्रमश: बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना मुख्यमंत्री स्वयं सहायत भत्ता योजना एवं कौशल विकास युवा योजना का शुभारंभ निःशुल्क ऑन लाइन सुविधा सेवा से वैसे अभ्यर्थी को फायदा होगा, जो पैसे के अभाव में निजी संस्थानों से इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं
तथा आवेदन नहीं कर पाते हैं. वे अब बिना आर्थिक बोझ उठाये इस योजना का लाभ ले सकेंगे. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी पूजा, पंसस मिथलेश कुमार, तरूण राम, बिनोद कुमार, धीरेंद्र कुमार, अमित कुमार, संतोष यादव, नंदन यादव आदि लोग मौजूद थे. घैलाढ़ प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड मुख्यालय में अंचलाधिकारी सतीश कुमार एवं प्रखंड के उपप्रमुख्य अमरेंद्र कुमार के द्वारा सुविधा केंद्र एवं कौशल योजना कार्यक्रम के उद्घाटन किया गया.
मौके पर बताया गया कि इस योजना के तहत हमारे प्रखंड में जितने भी गरीब तबके के बच्चे जो गरीबी के कारण इंटर कर के आगे नहीं पढ़ पाते हैं. वे बेरोजगारी भत्ता एवं विभिन्न तरह के प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना जीवकोपार्जन कर सकते हैं. उच्च डिग्री प्राप्त करने हेतु इस योजना के तहत सरकार के द्वारा पढ़ाई के लिए चार लाख तक का लोन दिया जायेगा. इससे गरीब के बच्चे आगे की पढ़ाई में सहूलियत होगी. युवाओं के आर्थिक हल का सही मार्ग प्रशस्त होंगे. इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन ऑन लाइन करवाना होगा. इसकी विस्तृत जानकारी अंचलाधिकारी सतीश कुमार के द्वारा दी गयी. मौके पर प्रमुख पति दिनेश फौजी, चंदेश्वरी यादव, समिति सदस्य प्रो अमरेंद्र यादव, प्रमोद यादव, विमल साह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




