नोट के चक्कर में बाइक भी गंवायी

मधेपुरा : नोटबंदी के बाद नये नोट के लिए बैंक का चक्कर लगा रहे लोगों के लिए अब एक नयी मुसीबत खड़ी हो गयी है. बैंक के बाहर लगायी गयी बाइक भी अब सुरक्षित नहीं रही. अंदर नोट बदलने में मुसीबत और बाहर बाइक की भी चिंता, ऐसे में लोग अब काफी परेशान होने लगे […]
मधेपुरा : नोटबंदी के बाद नये नोट के लिए बैंक का चक्कर लगा रहे लोगों के लिए अब एक नयी मुसीबत खड़ी हो गयी है. बैंक के बाहर लगायी गयी बाइक भी अब सुरक्षित नहीं रही. अंदर नोट बदलने में मुसीबत और बाहर बाइक की भी चिंता, ऐसे में लोग अब काफी परेशान होने लगे हैं. सोमवार को सदर प्रखंड के भेलवा निवासी भवेशानंद भारती पूर्वाह्न में करीब साढ़े ग्यारह बजे भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर अपनी बाइक लगा कर अंदर गये. जब वह डेढ़ घंटे बाद बाहर आये तो उनकी बाइक गायब थी.
भवेशानंद भारती ने पहले तो अपनी बाइक की खोज की लेकिन जब काफी ढूढ़ंने पर भी बाइक नहीं मिली तो सदर थाना में लिखित शिकायत की. भवेशानंद ने बताया कि वह अपनी स्पलेंडर प्रो मोटरसाइकिल (बीआर 43 सी 7160) लगा कर अंदर गये थे. जब बाहर आये तो उनकी बाइक चोरी हो चुकी थी. इस घटना के बाद लोगों में अपनी बाइक को लेकर भी चिंता व्याप्त हो गयी है कि बैंक के बाहर उनकी बाइक कैसे सुरक्षित हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




