प्रस्तुति देख भावविभोर हुईं महिलाएं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Nov 2016 1:37 AM (IST)
विज्ञापन

गोपाष्टमी महोत्सव . वृंदावन-मथुरा के कलाकार कर रहे हैं कृष्णलीला गोपाष्टमी महोत्सव में श्रीकृष्णलीला देखते श्रद्धालु व प्रस्तुति देते कलाकार. 17 नवंबर को फिल्मी/सेलीब्रेटी कलाकारों का होगा कार्यक्रम कार्यक्रम में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़ कार्यक्रम में हो रहा है श्रीमद्भागवत गीता का जीवंत चित्रण संध्या साढ़े सात बजे से हो रही है प्रस्तुति […]
विज्ञापन
गोपाष्टमी महोत्सव . वृंदावन-मथुरा के कलाकार कर रहे हैं कृष्णलीला
गोपाष्टमी महोत्सव में श्रीकृष्णलीला देखते श्रद्धालु व प्रस्तुति देते कलाकार.
17 नवंबर को फिल्मी/सेलीब्रेटी कलाकारों का होगा कार्यक्रम
कार्यक्रम में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़
कार्यक्रम में हो रहा है श्रीमद्भागवत गीता का जीवंत चित्रण
संध्या साढ़े सात बजे से हो रही है प्रस्तुति
मेले में डिजनीलैंड झूला व मौत का कुआं बना आकर्षण
मधेपुरा : राधा-कृष्ण संगम के तत्वावधान में स्थानीय गोशाला परिसर में आयोजित दस दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव – 2016 में सोमवार की संध्या से श्री बांके बिहारी कृष्णलीला संस्थान, वृंदावन-मथुरा की ओर से श्रीमद्भागवत कथा के आधार पर श्रीराधा – कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुति प्रारंभ हो चुकी है.
कृष्णलीला में पुतना-बध, कृष्ण-मीरा भक्ति, सुदामा-कृष्ण प्रसंग, शिशुपाल बध आदि का जीवंत चित्रण हो रहा है. कार्यक्रम में श्रीराधा-कृष्ण एवं गोपियों का मनमोहक रास कार्यक्रम को भक्ति – रस से सरोकर कर रही है. कार्यक्रम में कृष्ण-राधा एवं अन्य गोपियों का सुदर्शन चक्र को विभिन्न पोजों में घुमान व मनमोहक नृत्य करना श्रद्धालओं को आकर्षित का रहा है. साथ ही शास्त्रीय खासकर कत्थक में भाव नृत्य कृष्णलीला को आकर्षण प्रदान कर रही है.
राधा-कृष्ण संगम के संस्थापक सह आयोजन समिति के संयोजक पृथ्वीराज यदुवंशी ने बताया कि महोत्सव में प्रत्येक दिन संध्या सात बजे से प्रति दिन राधा-कृष्ण की भावपूर्वक विधि-विधान से आरती एवं भोग लगाया जाता है. जिसमें सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जाता है. यदुवंशी ने बताया कि महोत्सव में कृष्णलीला के अलावे डिजनीलैंड झूला यथा ब्रेक डांस, मिक्की माउस, रेल पटरी वाली झूला, टावर झूला, मौत का कुंआ, नागिन जादू सहित विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के इंतजाम किये गये हैं. खासकर बच्चों एवं युवाओं के लिए विशेष मनोरंजन का व्यवस्था है.
आगे उन्होंने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन 17 नवंबर को फिल्मी गायकों एवं टेलीविजन रियलिटी शो के कलाकारों के द्वारा भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है. कृष्णलीला मंचन में मुख्य रूप से संस्थान के संस्थापक स्वामी मिथिलेश कुमार पांडेय के अलावे व्यासजी कमलेश कंचन द्विवेदी, कृष्ण अभिनेता प्रदीप कुमार द्विवेदी, राधा-रानी के रूप में संदीप तिवारी, अष्ट सखियों के रूप में सुदीप, गोविंद, योगेश, शिवम, अभिषेक, हरीश, रामदत्त, कंश अभिनेता के रूप में रोहित शर्मा तथा हास्य कलाकार के रूप में रज्जू त्यागीजी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




