दवा व भोजन के अभाव में मर रहे लोग : पप्पू

मधेपुरा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी की घोषणा से देश भर में दवा व भोजन के अभाव में गरीब लोग दम तोड़ रहे हैं. आम लोगों का इलाज नहीं हो रहा है. डाॅक्टर जल्लाद बन कर बैठे हुए हैं. दो हजार का असली नोट पूरी तरह से आया नहीं कि नकली नोट बाजार में […]
मधेपुरा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी की घोषणा से देश भर में दवा व भोजन के अभाव में गरीब लोग दम तोड़ रहे हैं. आम लोगों का इलाज नहीं हो रहा है. डाॅक्टर जल्लाद बन कर बैठे हुए हैं. दो हजार का असली नोट पूरी तरह से आया नहीं कि नकली नोट बाजार में घुस गया है. इसका जवाब केंद्र सरकार को देना होगा. मधेपुरा लोकसभा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने नोटबंदी पर प्रेस को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही. पप्पू यादव ने कहा कि मोदी जी को पहले चुनाव में कालेधन के
दवा व भोजन के…
प्रयोग पर रोक लगाना था. देश में आगे यूपी व पंजाब में चुनाव होना है. वहां कालेधन का धड़ल्ले से प्रयोग राजनीतिक पार्टियां करेंगी. चुनाव में कालेधन के प्रयोग पर सरकार को रोक लगाना होगा. चुनाव में कालेधन के रूप में चंदा देनेवालों का नाम उजागर होना चाहिए. वहीं सांसद ने चुनाव में चेक के माध्यम से खर्च करने व खर्च का ब्योरा सार्वजनिक करने की बात कही. उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों के पास कालेधन के रूप में जो अरबों रुपये हैं उसके सफाये के बिना भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग सकता है.
लोकसभा में हो बहस : पप्पू यादव ने कहा कि नोटबंदी के खिलाफ लोकसभा में कार्यस्थगन का प्रस्ताव लाऊंगा. उन्होंने कहा कि इस पर लोकसभा में डिबेट होनी चाहिए. सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर से डॉक्टर व कोचिंट सेंटर चलानेवालों पर प्रहार करते हुए कहा कि मोदी जी पहले देश की सभी बड़ी एजेंसिया, डाॅक्टर, एजुकेशन व रियल स्टेट माफियाओं के पास जमा कालेधन को साफ करें. पप्पू यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी हों या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सभी सस्ती लोकप्रियता हासिल करनें में लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




