दलदल व जंगल से गुजर कर छठ घाट तक जायेंगी व्रती

मधेपुरा : गंदगी, जंगल, नदियों के किनारे दलदल है. घाट पर प्रशासन की तैयारी भी धीमी गति से चल रही है. दो तिहायी घाटों पर अब भी गंदगी पसरी हुई है. जहां सफाई हुई है, वहां भी दल दल या संपर्क पथ की समस्या है. नगर परिषद अस्थायी सफाई कर्मियों के हड़ताल के कारण अस्त […]
मधेपुरा : गंदगी, जंगल, नदियों के किनारे दलदल है. घाट पर प्रशासन की तैयारी भी धीमी गति से चल रही है. दो तिहायी घाटों पर अब भी गंदगी पसरी हुई है. जहां सफाई हुई है, वहां भी दल दल या संपर्क पथ की समस्या है. नगर परिषद अस्थायी सफाई कर्मियों के हड़ताल के कारण अस्त व्यस्त है.
दल दल व गंदे रास्ते से गुजर कर अर्घ्य देना छठ व्रतियों की मजबूरी होगी. ऐसी स्थिति में डीएम के सख्त रवैये के बाद नप के कार्यपालक पदाधिकारी तथा सदर एसडीएम ने छठ घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. एसडीएम ने नगर परिषद को कई तरह के सुझाव दिये. कहा कि खतरनाक घाट पूर्व चिन्हित कर लिया गया है. और उन घाटों पर वर्जित क्षेत्र का बोर्ड भी लगाया जायेगा. घाटों की बैरिकेटिंग होगी व चार फीट पानी के बाद लाल झंडा गाड़ा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




