डीएम ने लिया छठ घाटों का जायजा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Oct 2016 5:42 AM (IST)
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई के अलावे सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न छठ घाटों का शनिवार को जिला पदाधिकारी मो सोहैल एवं एसपी विकास कुमार ने निरीक्षण किया. डीएम व एसपी ने छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए […]
विज्ञापन
डीएम व एसपी ने छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई के अलावे सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश दिया.
मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न छठ घाटों का शनिवार को जिला पदाधिकारी मो सोहैल एवं एसपी विकास कुमार ने निरीक्षण किया. डीएम व एसपी ने छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई के अलावे सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. इस दौरान छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए डीएम व एसपी ने कहा कि घाट व नदी किनारे जल का सर्वेक्षण कर जहां गहरा पानी है,
वहां घेराबंदी का निर्देश दिया. मौके पर बताया गया कि छठ घाटों पर गोताखोर मुस्तैद रहेंगे. छठ के अवसर पर घाट पर पटाखे छोड़ने की मनाही रहेगी. पटाखा छोड़ने से वहां जुटी श्रद्धालुओं में भगदड़ होने की आशंका बनी रहती है. छठ के दिन घाटों पर विशेष चौकसी बरतने का का भी निर्देश दिया गया. निरीक्षण के दौरान डीडीसी मिथिलेश कुमार एसडीओ, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार पवन आिद मौजूद थे.
छठ घाट का जायजा लेते डीएम व एसपी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




