असली व नकली के चक्कर में सिंहेश्वर बाजार के लोग हैं परेशान

सिंहेश्वर : प्रखंड मुख्यालय में दस रूपये के सिक्के को लेकर तरह तरह के अफवाह उड़ाये जा रहे है. नकली सिक्के की बात अब पुरानी हो गयी है. अब तो अफवाह उड़ाया जा रहा है कि दस का सिक्का लेने वाला फंस जायेगा. इस अफवाह से बाजार का माहौल गर्म हो चुका है. दस रूपये […]
सिंहेश्वर : प्रखंड मुख्यालय में दस रूपये के सिक्के को लेकर तरह तरह के अफवाह उड़ाये जा रहे है. नकली सिक्के की बात अब पुरानी हो गयी है. अब तो अफवाह उड़ाया जा रहा है कि दस का सिक्का लेने वाला फंस जायेगा. इस अफवाह से बाजार का माहौल गर्म हो चुका है. दस रूपये का सिक्का लेने में दुकानदार एवं ग्रामीण सभी हिचकने लगे है. दुकानदारों को सिक्का देने के बाद दुकानदार बस इतना ही कहते है कि महाजन नै ले छे त हम केना लिये. पुरे बाजार में कहीं भी एक बार में 10 के सिक्के को नही लिया जा रहा है.
किसी भी दुकान पर पहुंचने के बाद ग्राहक द्वारा अगर दस का सिक्का दिया जाता है तो दुकानदार का एक ही जवाब होता है 10 रूपया का सिक्का चलना बंद हो गया है. कई दुकानदारों ने बताया कि जिस प्रकार से किसी भी कागज के नोट को चेक करने के कई तरिके भारतीय रिजर्व बैंक ने सार्वजनिक किये है उस प्रकार से ग्रामीण क्षेत्रों में सिक्का को चेक करने का तरिका सार्वजनिक नही किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




