चालीस करोड़ का होगा कारोबार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Oct 2016 1:26 AM (IST)
विज्ञापन

धनतेरस आज . त्योहार को लेकर सज गया बाजार, बरसेगी लक्ष्मी जिले भर में धनतेरस का त्योहार आज मनाया जायेगा. धनतेरस को लेकर बाजार सज-धज कर तैयार है. गुरुवार को शहर में चहल-पहल तेज हो गयी. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार मधेपुरा में चालीस करोड़ से ज्यादा का कारोबार हो सकता है. […]
विज्ञापन
धनतेरस आज . त्योहार को लेकर सज गया बाजार, बरसेगी लक्ष्मी
जिले भर में धनतेरस का त्योहार आज मनाया जायेगा. धनतेरस को लेकर बाजार सज-धज कर तैयार है. गुरुवार को शहर में चहल-पहल तेज हो गयी. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार मधेपुरा में चालीस करोड़ से ज्यादा का कारोबार हो सकता है.
मधेपुरा : रोशनी का त्योहार दीपावली रविवार को है, वहीं धनतेरस आज. धनतेरस को लेकर बाजार सज धज कर तैयार है. गुरुवार को शहर में चहल पहल तेज हो गयी. धनतेरस पर विभिन्न कंपनियों के शोरूम में दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहनों के अलावा मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप की बुकिंग शुरू है. इस वर्ष बाजार में धनतेरस पर उपहारों की बरसात हो रही है.
हीरो, होंडा, टीवीएस, बजाज, महिंद्रा, सहित अन्य कंपनियां वाहनों की खरीद पर आकर्षक उपहार दे रही है. जानकारों का कहना है कि जिले में इस वर्ष धनतेरस के मौके पर चालीस करोड़ का व्यापार होने की संभावना है. इसमें बाइक का पांच से दस करोड़, ट्रैक्टर का तीन से आठ करोड़, इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण का पांच से 12 करोड़, आभूषण दो से पांच करोड़ का कारोबार शामिल है. विभिन्न कंपनियों के पांच सौ से अधिक मॉडल की बुकिंग ग्राहकों ने मंगलवार तक करा लिया है.
धनतेरस के दिन धातु के खरीद को शुभ माना जाता है. इस बाबत बड़ी दुर्गा मंदिर स्थित स्वर्णकार इंद्रदेव ने बताया कि बाजार में सोने के सिक्के के अलावा गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा की विशेष डिमांड है. उन्होनें कहा कि डायमंड की खरीद पर आकर्षक छूट दी जा रही है. यहां विभिन्न प्रकार के आकर्षक आभूषणों का रेंज उपलब्ध है.धनतेरस के मौके पर शहर के केशव कन्या स्कूल के समीप फर्नीचर दुकान में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ जूट रही है.
फर्नीचर हाउस के प्रोपराइटर रंजन कुमार कहते हैं कि यहां पर विभिन्न प्रकार के आधुनिक फर्नीचर का रेंज होने के कारण ग्राहकों के बीच रंजन फर्नीचर की अलग पहचान है. एक से बढ़ कर एक ब्रांड के अलावा यहां दिवान पलंग, सोफा, डाइनिंग टेबुल, ऑफिस टेबुल, ड्रेसिंग टेबुल, आलमीरा, मुवींग चेयर, झूला, बुक केस, सुरेक, पी भी सी चेयर के अलावा अन्य फर्नीचर ग्राहक खरीद रहे है. जबकि बाजार में बर्तनों के दुकान, इलक्ट्रानिक्स के दुकानों भी सज चुके है.
बाइक के बाजार में हीरो मोटोकार्प के यूनिक हीरो द्वारा हर गाड़ी की खरीद पर निश्चित उपहार दिया जा रहा है. इस बाबत सेल्स मैनेजर संतोष कुमार ने बताया कि कि यूनिक हीरो से जुड़े सभी एसएसपी भी इस योजना को चला रहे है. वहीं टीवीएस बाइक के नियोजक पुष्पेंद्र कुमार पप्पू ने कहा टीवीएस के हर मॉडल के साथ स्क्रैच कूपन दिया जा रहा है.
भगवती बजाज के प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि युवाओं की पसंद बनी हुई है पल्सर एवं विक्रांत. ट्रैक्टर के बाजार के विषय में बबन जी कहते है ग्राहक इस ट्रैक्टर को बेहद पसंद कर रहे है. ट्रैक्टर्स डिस्ट्रीब्यूटर अभय ने कहा कि धनतेरस के अवसर पर बुकिंग है. तिपहिया वाहनों का बाजार भी उफान पर है. पियाजियो के अधिकृत विक्रेता ऑटोजॉन के संचालक अमित कुमार सिंह मोनी कहते हैं कि त्योहार के अवसर पर वाहन लेना शुभ मानते हैं और ऑटो तो ऐसा वाहन है जिससे नियमित आमदनी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




