श्रद्धालु जाम में रहते हैं बेचैन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Oct 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

लापरवाही . शहर में पूजा पंडालों को है नो इंट्री का इंतजार नो इंट्री लागू नहीं रहने से पूजा पंडालों के समीप बड़े वाहनों का आना-जाना लगा रहता है. इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. खास कर शहर में बड़ी दुर्गा मंदिर पूजा पंडाल व बंगला मंदिर पूजा पंडाल को जाम की समस्या […]
विज्ञापन
लापरवाही . शहर में पूजा पंडालों को है नो इंट्री का इंतजार
नो इंट्री लागू नहीं रहने से पूजा पंडालों के समीप बड़े वाहनों का आना-जाना लगा रहता है. इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. खास कर शहर में बड़ी दुर्गा मंदिर पूजा पंडाल व बंगला मंदिर पूजा पंडाल को जाम की समस्या से रूबरू होना पड़ रहा है. जाम में श्रद्धालु घंटों फंस रहे हैं
.
मधेपुरा : शहर में नवरात्र की धूम है.
नवरात्र की खरीदारी के लिए हर घर से महिलाएं व पुरुष बाहर निकल रहे हैं. शहर की सड़कों पर भीड़ से दवाब बढ़ गया है. खास कर पूजा पंडालों के समीप सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगती है. लेकिन इस उत्सवी माहौल में भी नो एंट्री का सख्ती से पालन नहीं हो रहा है. चार पूजा बीतने के बाद भी शहर में पूजा पंडाल नो एंट्री का इंतजार कर रहे हैं. नो एंट्री लागू नहीं रहने से पूजा पंडालों के समीप बड़े वाहनों का आना-जाना लगा रहता है.
इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. खास कर शहर में बड़ी दुर्गा मंदिर पूजा पंडाल व बंगला मंदिर पूजा पंडाल को जाम की समस्या से रूबरू होना पड़ रहा है. जाम लगने से श्रद्धालु घंटों फंस रहे हैं. प्रशासन लापरवाह बना हुआ है.
सुबह शाम यहां लग रहा है जाम: शहर में सुबह सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा पंडालों में लगी रहती है. वहीं शाम के समय में खरीदारों की भीड़ शहर में उमड़ रही है. भीड़ के कारण जाम की समस्या थाना चौक से शुरू हो जा जाती है. यह जाम की समस्या थाना चौक से आगे सुभाष चौक एवं पूर्णिया गोला चौक तब बनी रहती है.
साहब बीच सड़क पर खड़ी करते हैं गाड़ी : शहर में भारी भीड़ के बावजूद साहेब लोग बीच सड़क पर अपनी गाड़ी खड़ा कर चल देते है. जिससे लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. खासकर महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बुधवार को इस कारण से दिन भर मुख्य बाजार में जाम की समस्या बनी रही. हालांकि मुख्य बाजार में पार्किंग की समूचित व्यवस्था नहीं रहना वाहन चालक की एक बड़ी मजबूरी है.
जाम से महिला श्रद्धालुओं को हो
रही परेशानी
दुर्गा पूजा में हर घर से लोग माता की पूजा अर्चना करने पूजा पंडालों में पहुंच रहे है. जिसमें महिलाओं की अच्छी खासी तादाद रहती है. शाम के समय आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा पंडालों में उमड़ रही है. इस दौरान शहर में लगने वाली जाम में श्रद्धालुओं का फंसना लगभग तय रहता है. श्रद्धालु घंटों जाम में फंसे रहते है. जाम के कारण पूजा पंडालों में आने जाने में महिला श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
नो एंट्री से समस्या का होगा समाधान : श्रद्धालुओं के इस समस्या का समाधान नो एंट्री को सख्ती से लागू करने पर हो सकता है. शहवासियों की माने तो दुर्गा पूजा के दौरान थाना चौक एवं पूर्णिया गोला चौक पर प्रशासन अगर बैरियर लगा दे तो बेहतर होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




